वैधानिक एवं तकनीकी सुरक्षा अस्वीकरण (Disclaimer)
300-बार हाइड्रो टेस्टिंग की तकनीकी सीमाओं, पूर्व-क्षतिग्रस्त सिलेंडरों और साझेदार परीक्षण केंद्रों की वैधानिक भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना।
1. 300-बार हाइड्रोस्टेटिक टेस्ट की तकनीकी सीमाएं
IS 8451 के तहत किया जाने वाला 300-बार हाइड्रोस्टेटिक टेस्ट परीक्षण की तिथि पर सिलेंडर की दबाव क्षमता व इलास्टिक विस्तार की जांच करता है। यह भविष्य में होने वाली बाहरी जंग, सड़क दुर्घटना क्षति, नमी या घटिया वाल्व की खराबी की गारंटी नहीं देता।
2. PESO फॉर्म GCT लाइसेंस एवं ऑनलाइन सत्यापन
किसी भी परीक्षण केंद्र पर जाने से पहले उसका सक्रिय PESO फॉर्म GCT लाइसेंस और जारी होने वाले प्रमाणपत्र की प्रामाणिकता आधिकारिक सरकारी पोर्टल online.peso.gov.in पर जांचें। यदि किसी साझेदार केंद्र की लाइसेंस वैधता समाप्त हो चुकी है तो HSR प्लेटफॉर्म उस पर बुकिंग बंद कर देता है।
3. स्वतंत्र केंद्र दरें एवं पूर्व-क्षतिगस्त सिलेंडर
परीक्षण के दौरान पहले से कमजोर, जंग लगे या पतली दीवार वाले सिलेंडर के फेल होने की जिम्मेदारी केंद्र या प्लेटफॉर्म की नहीं होगी। प्रत्येक साझेदार केंद्र अपनी स्वतंत्र जांच दरें स्वयं तय करता है।
